Sunday, 1 February 2015

दो ट्रकों में आपस में भिड़न्त



वोट डालने जा रहे 11 लोगों की हुई मौत 
2 February 2015
जोधपुर। जिले के बनाड थाना इलाके में सोजत फाटक के पास दो ट्रकों के बीच हुई भिड़ंत में एक ट्रक में सवार 11 जनों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य जने घायल हो गए। दुर्घटना में सभी हताहत जोधपुर से पाली के बालूप्दा गांव मं मतदान करने के लिए जा रहे थे।



पुलिस के अनुसार रविवार सवेरे पोकरण के चान्दना से सवार होकर पाली के दो गांवों बलून्दा व निम्बोदा के करीब 40 श्रमिक ट्रक में सवार होकर पंचायत चुनावों में मतदान के लिए घर पर लौट रहे थे। उसी दौरान झालामण्ड बाइपास पर सोजत फाटक को पार करते ही ट्रक सामने से आ रहे एक अन्य ट्रक से टकरा गया। घटना के बाद बाइपास पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम के हालातों को काबू में करके हताहतों को कड़ी मशक्कत कर राहगीरों की सहायता से ट्रक से बाहर निकाला। एकाएक हुए इस दर्दनाक हादसे में तब तक 11 जनों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल ऐंबुलेंस की सहायता से मथुरादास अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर दो जनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
दुर्घटना में मारे गए मृतकों की पहचान मदनलाल(45), जोधाराम(35), नेमाराम(40), रतनलाल(30), मोहनलाल(35), हरनाम(40), कालूराम(30), अरमान(45) सभी निवासी बलून्दा और कानाराम(25), गणपतलाल(30), मदलनाल(40) निवासी निम्बोदा के रुप में हुई।





0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates