Sunday, 1 February 2015

नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से गैंगरेप



जीजा ने दोस्तों के साथ शराब पार्टी में बनाया शिकार
2 February 2015
जयपुर। करणी विहार थाना इलाके में एक जने ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अपनी साली को नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। तीनों आरोपियों ने पहले तो जमकर शराब पी और उसके बाद खाना खाया। फिर तीनों हैवानों ने मिलकर बारी-बारी से युवती से दुष्कर्म किया।




पीडि़ता ने थाने आकर तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया। हरकत में आई पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में 19 वर्षीय युवती ने बताया कि शनिवार रात को करणीविहार थानान्तर्गत  नवरंग कॉलोनी में अपने जीजा रामबाबू(25) के साथ उसके दोस्त के घर पर गई थी। उसका जीजा रामबाबू उसे कॉलोनी में ही रहने वाले उसके दोस्त बद्रीलाल बैरवा(22) के घर पर ले गया। इस दौरान वहां पर रामप्रसाद बैरवा(27) पहले से ही मौजूद था। तीनों युवकों ने पहले तो जमकर शराब पी। उसके बाद चारों ने साथ खाना खाया। इसके बाद नशे में मदहोश तीनों  आरोपियों ने उसके साथ छेडख़ानी करना शुरू कर दिया। युवती ने हैवानों के नापाक इरादों को भांपकर वहां से भागने का प्रयास किया लेकिन वह तीनों के चंगुल से नहीं छूट पाई। तीनों कामांध दरिंदों ने युवती का मुंह बंद करके उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बदहवास हालत में थाने पहुंचकर पीडि़ता ने तीनों आरोपियों के विरूद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया। जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates