Sunday, 1 February 2015

परिजनों की सतर्कता से बची मासूम


अपहरण कर ले जा रहे युवक को पकड़ा
2 February 2015
जयपुर। हरमाड़ा थाना इलाके में एक और मासूम ज्यादती का शिकार होने से बच गई। आरोपी युवक लोडिंग टैंपो में बैठाकर बच्ची को घर के बाहर से अपहरण कर ले गया। इसकी भनक परिजनों को लगते ही आरोपी युवक का पीछा कर उसे छुड़ा लिया। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने वहशी युवक की धुनाई की फिर उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

आरोपी युवक ने भारी मात्रा में शराब का सेवन कर रखा था। लोगों में इस घटना के बाद काफी आक्रोश है। गौरतलब है कि थाना इलाके में एक शराबी युवक ने एक माह पूर्व भी एक मासूम को हवस का शिकार बना लिया था।
पुलिस ने बताया कि रविवार शाम को थानान्तर्गत कच्ची बस्ती में एक 6 वर्षीय बालिका घर से बाहर खेल रही थी। उसी दौरान शराब के नशे में रमेश चन्द(35) निवासी बालाजी विहार टैंपो लेकर वहां से गुजरा। मासूम क ो घर के बाहर अकेली खेलते देखकर उसने उसे दुष्कर्म की नीयत से टैंपो में जबरन बैठा लिया। बालिका के रोने की आवाज सुनकर तुरंत हरकत में आए परिजनों ने यह दृश्य देख लिया। तभी टैंपो लेकर भाग रहे आरोपी रमेश को परिजनों ने पीछा
कर कुछ दूरी पर पकड़ लिया। घटना के बाद भारी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को रमेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates