Sunday, 1 February 2015

फर्जी बैंक अधिकारी बन युवती के साथ ठगी


2 February 2015
जयपुर। वैशाली नगर थाना इलाके में शनिवार को एक युवती के साथ साइबर ठग ने फर्जी बैंक अधिकारी बनकर एटीएम कार्ड की डिटेल लेकर 26 हजार रुपए की ठगी कर ली। फोन पर जानकारी लेकर ठग ने पीडि़ता के खाते से ऑनलाइन शॉपिंग कर ली।




पुलिस ने बताया कि पश्चिम विहार निवासी अदिती राव पुत्री चन्द राव जम्मू कश्मीर में नौकरी करती है। 28 जनवरी को उसके पास अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन पर शातिर ठग ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए कहा कि उसका एटीएम बंद होने वाला है। इसे चालू रखने के लिए उसे एटीएम कार्ड की जानकारी देनी होगी। युवती ने झांसे में आकर एटीएम से जुड़ी सभी जानकारी उसे दे दी। कुछ देर बाद ही उसके पास अलग-अलग ऑनलाइन वेबसाइटों पर शॉपिंग के मैसेज आने लगे। तब पीडि़ता को ठगी का अहसास हुआ। शनिवार को पीडि़ता के पिता ने थाने आकर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates