Sunday, 1 February 2015

अज्ञात व्यक्ति ने की मूर्तियां खण्डित

2 February 2015
जयपुर। सांगानेर थाना इलाके में किसी असामाजिक तत्व ने एक मंदिर में घुसकर आधा दर्जन मूर्तियों को खण्डि़त कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों में रोष फैल गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।


सूचना मिलने पर मौेके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी करने को भरोसा दिलवाया तब जाकर स्थिति सामान्य हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस थानाधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि पीली का खाना स्थित मुक्तिधाम के पास स्थित विष्णु मंदिर व शिव मंदिर में घुसकर अज्ञात उपद्रवी ने आधा दर्जन मूर्तियों को खण्डित कर दिया। घटना की जानकारी पड़ोस में रहने वाले राजूलाल वर्मा को मिली तो उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना समूचे इलाके में आग की तरह फैल गई और बड़ी संख्या में घटनास्थल पर लोग जमा हो गए। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तब जाकर लोगों का आक्रोश शांत हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates