Sunday, 1 February 2015

सरकारी नौकरी के नाम दो लाख रुपए हड़पे


2 February 2015
जयपुर। बगरु थाना इलाके में एक युवती से नौकरी के नाम पर दो लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने यह राशि कृषि उपज मंडी में नौकरी लगवाने की एवज में ली थी। लेकिन काफी समय बाद भी पीडि़ता को नौकरी नहीं मिली तब उसने आरोपी से संपर्क किया।




आरोपी युवक पहले तो युवती को टरकाता रहा और फिर रुपए देने से इनकार कर दिया। खुद को ठगा सा महसूस होने के बाद पीडि़ता ने थाने आकर मुकदमा दर्ज करवाया।
थाने में दर्ज रिपोर्ट में पीडि़ता प्रेमदेवी पत्नी लालाराम निवासी सीतापुरा रामोलाई के अनुसार दो माह पूर्व उसकी मुलाकात मानसरोवर निवासी चेतन सिगाडिया से हुई। चेतन ने उसे कृषि उपज मंडी में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। चेतन ने खुद की पहचान अफसरों और नेताओं से होने की बात कहकर नौकरी लगवाने के नाम पर प्रेमदेवी से दो लाख रुपए ले लिए। प्रेमदेवी को जब नौकरी का कोई ऑफर लेटर नहीं मिला तो उसने चेतन से संपर्क किया। चेतन कुछ दिन तक तो पीडि़ता को टरकाता रहा लेकिन बाद में उसने पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates