2 February 2015
जयपुर। बस्सी थाना इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान रास्ते को लेकर उपजे विवाद के बाद एक प्रत्याशी के समर्थकों ने एक युवक के साथ मारपीट क र मोबाइल और नकदी लूट लिए। थाने आकर पीडि़त ने मुकदमा दर्ज करवाया।
थाने में दर्ज रिपोर्ट में महेन्द्र कुमार मीणा निवासी भावपुरा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि शनिवार को वह गांव श्यामपुरा में अपने साथियों के साथ बैठा हुआ था। तभी एक प्रत्याशी के समर्थकों ने आकर उनसे रास्ते से हट जाने को कहा और गाली गलौच करने लगे। वह रास्ते से हट ही रह था उससे पहले ही नारायण, रामखिलाड़ी, रंगलाल, फैलीराम, राजू, लोकेश, ताराचन्द्र, मुकेश, बाबू, अर्जुन और अन्य 8-10 समर्थकों ने उस पर हमला कर दिया और लातों-घूसों से मारपीट की। आरोपी इस दौरान उसकी जेब में रखा मोबाइल और नकदी भी लूट ले गए। जैसे-तैसे महेन्द्र अपने साथियों समेत वहां से जान बचाकर भाग छूटा। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment