बच्चों के विवाद में उपद्रवियों ने मचाया तांड़व,इलाके में दहशत
8 जने घायल,दस घरों के शीशे टूटे,चार बाइक चकनाचूर
2 February 2015
जयपुर। हसनपुरा में कुछ बच्चे क्रिकेट खेलते हुए आपस में भिड़ गए। उसके बाद समुदाय विशेष के लोगों ने सैकड़ो की संख्या में दूसरे समुदाय के घरों पर पथराव कर दिया। पथराव में लगभग दस घरों के शीशे टूट गए और चार बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं।
इस घटना में आठ लोग घायल हो गए। पथराव के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस के आलाअधिकारी और जाप्ते ने मौके पर पहुंचकर स्थित को नियंत्रण में किया।
सदर थाना पुलिस के अनुसार दोपहर करीब एक बजे राजीव नगर वाल्मिकी बस्ती के सामने एक सार्वजनिक पार्क में कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इस बीच किसी बात को लेकर दो बच्चों में झगड़ा हो गया। क्रिकेट बेट से एक बच्चे ने दूसरे के सिर पर मार दी। जिसके सिर में चोट लगी थी, उसने जब घर जाकर घर वालों को पूरी बात बताई। इससे नाराज होकर समुदाय विशेष के 100-150 लोगों ने दूसरे समुदाय के घरों पर हमला कर दिया। उपद्रवियों ने लगभग एक घंटे तक पथराव किया। पथराव होता देखा महिलाएं और बच्चे घरों में घुस गए। पथराव में लगभग दस घरों के शीशे टूट गए और घरेलू सामान को भी नुकसान हुआ। साथ ही पथराव उपद्रवियों के पथराव में 4 बाइक पूरी तरह टूट गई। इस अप्रत्याशित हमले और पथराव में रुपनारायण(50) पुत्र बाबूलाल, अमित कुमार(80), रिमझिम(12) पुत्री संजय, सनी(26) पुत्र लखन, आकाश(16) पुत्र राजेन्द्र, भागचन्द(35) पुत्र गोरधनदास, रोहित(24) पुत्र राजेश,सत्यनारायण(38) पुत्र दीपचन्द घायल हो गए। घायलों क ो एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया है। घटना के बाद इलाके में जबर्दस्त आक्रोश है। पीडि़त पक्ष् का आरोप है कि इस हमले के बाद भी आरोपी खुलेआम ऐलानिया धमकी दे रहे हैं।
सगाई समारोह के कारण ज्यादा नहीं बढ़ा विवाद
जब क्रिकेट को लेकर बच्चों में विवाद हुआ। तब एक समुदाय के परिवार में सगाई का कार्यक्रम चल रहा था। इससे सभी लोग कार्यक्रम में व्यस्त थे। इसी बीच भीड़ ने लोगों ने घरों पर हमला कर दिया। सगाई के कारण विवाद ज्यादा नहीं बढ़ा और पुलिस ने स्थिति पर जल्दी नियंत्रण कर लिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है।
पथराव के कारण पुलिस भी घुसी घरों में
पथराव शुरू होने के आधे घंटे बाद पुलिस मय जाप्ता घटनास्थल पर पहुंच गई थी। पुलिस को देखकर भी दुस्साहसी हुए उपद्रवी नहीं रुके और उन्होंने पथराव को और तेज कर दिया। इससे एकबारगी तो पुलिस भी सकते में आ गई और उसे भी पीछे हटना पड़ा और पड़ोसी घरों में शरण लेनी पड़ी। स्थिति बेकाबू होते देख आसपास के इलाकों से अतिरिक्त जाब्ता घटनास्थल पर बुलवाया तब कहीं जाकर स्थिति को नियंत्रित किया जा सका।
लगातार बढ़ रही घटनाएं
हसनपुरा में समुदाय विशेष के घरों को निशाना बनाकर पथराव की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी दबंग आरोपी दूसरे समुदाय विशेष के लोगों और घरों को निशाना बनाते रहे हैं। कुछ वर्ष पूर्व भी हसनपुरा में समुदाय विशेष के लोगों ने एक जने की हत्या कर दी थी। समुदाय विशेष की इस तरह की कू्ररतापूर्वक हरकतों से दूसरे समुदाय में दहशत का माहौल है।
0 comments:
Post a Comment