Sunday, 1 February 2015

धोखाधड़ी के आरोपी दंपती गिरफ्तार


2 February 2015
जयपुर। फर्जी कागजातों के जरिए सगे भाई की संपत्ति को हड़प कर  उसके बेचान करने के मामले में पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों ने अपने ही भाई की संपत्ति को अपनी पत्नी के नाम करवाकर उसका बेचान कर दिया। भाई को इसकी ठगी का पता चलने पर उसने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था।



 पुलिस के अनुसार अनिल जैन निवासी बनीपार्क ने दर्ज परिवाद में बताया था कि उसके सगे भाई उत्तम चन्द जैन निवासी मंगल मार्ग गांधीनगर ने राजापार्क स्थित पुश्तैनी जमीन को कागजातों में हेरफे र करके अपनी पत्नी सुनीता जैन  के नाम पर करवा ली। आरोपी उत्तम ने लाखों रुपए में इस जमीन का बेचान कर दिया। इसकी भनक लगने पर अनिल ने अपने बड़े भाई और भाभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस की जांच में अनिल की शिकायत के सत्यापन के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दंपती को गिरफ्तार कर लिया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates