जयपुर। सांगानेर सदर थाना इलाके में स्थित एक फैक्ट्रीकर्मी पर एक बदमाश ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। उसने थाने पहुंचकर पुलिस ने बदमाश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि सीतापुरा औद्यौगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में काम करने वाला धर्मेन्द्र सिंह शनिवार रात फैक्ट्री पर काम कर रहा था। इसी दौरान एक युवक ने धर्मेन्द्र को मिलने बाहर बुलाया। धर्मेन्द्र उस व्यक्ति से मिलने के लिए फैक्ट्री से बाहर आया तो उक्त व्यक्ति ने धर्मेन्द्र से गाली-गलौच शुरू कर दी। धर्मेन्द्र कुछ समझ पाता इससे पहले ही उसने धर्मेन्द्र पर चाकू से आठ वार कर दिए। सिर और चेहरे पर चाकू लगने से धर्मेन्द्र बुरी तरह से जख्मी हो गया और अचेत होकर वहीं गिर गया। धर्मेन्द्र के घायल होते ही चाकू से हमला करने वाला बदमाश फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। .
0 comments:
Post a Comment