Monday, 2 February 2015

ट्रेन में चढऩे के दौरान पैर फिसल कर नीचे गिरने एक छात्र की मौत

3 February 2015
जयपुर। ढहर के बालाजी रेलवे स्टेशन पर देर रात ट्रेन में चढऩे के दौरान पैर फिसल कर नीचे गिरने से एक छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी।



 पुलिस के अनुसार मुकंदगढ़ झुंझुनूं निवासी विक्रांत सैनी तीन  दिन पहले किसी काम से जयपुर आया था। रविवार रात वह घर जाने के लिए ढेहर के बालाजी स्टेशन पहुंचा। रात करीब 8.15 बजे जयपुर-चूरू ट्रेन में चढऩे के दौरान उसका पैर फिसल गया। इससे वह ट्रेन के नीचे जा गिरा। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। ट्रेन के गुजर जाने के बाद पटरियों पर शव पड़ा देखकर स्टेशन मास्टर ने जीआरपी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates