Sunday, 1 February 2015

ताला तोडक़र घर में घुसे चोर


2 February 2015
जयपुर। मुरलीपुरा थाना इलाके में चारों ने घर का ताला तोडक़र एक मकान से जेवरात और नकदी चुरा ली। वारदात के समय घर के सारे लोग शादी में शरीक होने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। उसी दौरान चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में दीपक केडिया पुत्र बनवारी लाल केडिया निवासी 4 डी कैम्पस मुरलीपुरा ने बताया कि बीती रात को वह अपने पूरे परिवार के साथ परिचित की शादी में शरीक होने के लिए शहर से बाहर गए हुए थे। उसी दौरान अज्ञात चोर घर का ताला तोडक़र भीतर घुस आए और आलमारी का ताला तोडक़र उसमें रखी हुई 30 हजार रुपए की नकदी और सोने की नथ चुरा ले गए। रविवार सवेरे घर लौटने पर मकान का टूटा ताला देख दीपक के होश उड़ गए। घर के  भीतर जाने के बाद सामान खंगाला तब दीपक को चोरी का अहसास हुआ। पुलिस ने चोर की तलाश शुरू कर दी है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates