एसउीएम कार्यालय के सामने अनशन पर बैठे
1 February 2015
जालोर। 5 दिसम्बर 14 को सांचौर थाना इलाके में हुए दुष्कर्म के मामले में अब स्थानीय लोग रेप पीडि़ता के पक्ष में उतर आए हैं।
शनिवार को पीडि़ता के परिजन व अनय करीब एक दर्जन लोग उपखण्ड कार्यालय सांचौर के सामने पीडि़ता को न्याय दिलवाने क ी मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। पीडि़ता ने अपने काका ससुर और वासु पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया थ। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर पीडि़ता व उसके माता-पिता 2 जनवरी से एसडीएम कार्यालय सांचौर के समक्ष अनिश्चितकालीन धरने पर व 20 जनवरी से पीडि़ता भूख हड़ताल पर बैठी थी। जिसे स्थानीय पुलिस ने जबरन 26 जनवरी को घटनास्थल से बाल पकडक़र और घसीटकर अस्पताल में भर्तभ् रवाया था। पुलिस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। ऐसे में अब लोग रेप पीडि़ता के समर्थन में उतर आए हैं। इस मामले की प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने भी कड़ी निन्दा कर आरोपी की तुरंत गिरपु्तारी की मांग की थी।
0 comments:
Post a Comment