Wednesday, 4 February 2015

दो मकानों के ताले तोडक़र नकदी-जेवरात चुरा ले गए


5 February 2015
जयपुर। शहर में दो अलग-अलग थाना इलाकों में दो मकानों को निशाना बनाते हुए
घरों में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य सामान ले गए। दोनों ही मामलों पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक घटना के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।



पहली घटना प्रतापनगर थाना इलाके में श्रद्धा गौतम निवासी मिरिस ब्लू बैल्स, पशुपतिनाथ नगर के यहां हुई। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में पीडि़ता ने बताया कि सोमवार को वह किसी निजी काम से बाहर गई हुई थी। जब वापस लौटी तो घर का ताला टूटा हुआ था और अलमारी का सामान बिखरा हुआ था। आलमारी चेक करने पर श्रद्धा को जेवरात और रुपए व अन्य सामान गायब मिले।
पीडि़ता ने अज्ञात चोर के विरुद्ध पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है।
दूसरी घटना विद्याधरनगर थाना इलाके में हरिप्रसाद निवासी डी-173 विद्याधरनगर के घर में चोर ताला तोडक़र सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायजेब और नकदी चुरा ले गए। पीडि़त ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह 28 जनवरी को अपने परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के यहां शादी में गया था। मंगलवार को जब शादी में शरीक होकर लौटे तो उन्हें घटना का पता लगा और उन्होंने चोरी करने का आरोप नवनीत सिंह उर्फ गुड्डू पर लगाया है। पुलिस ने नवनीत सिंह उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates