बेटे के आशीर्वाद समारोह में 20 लाख की चपत लगी
5 February 2015
जयपुर। वैशाली नगर थाना इलाके में स्थित सूर्यवंशी मैरिज गार्डन में आयोजित थानेदार के पुत्र के विवाह के दौरान अज्ञात चोर दूल्हे की मां का नकदी ओर सोने-चांदी के जेवरातों से भरा पर्स चुरा ले गया। घटना से विवाह स्थल पर सनसनी फैल गई और तत्काल पीडि़त थानेदार दंपती ने वैशालीनगर थाने पहुंचकर घटना क ा मुकदमा दर्ज करवाया।
पुलिस के अनुसार रजनी विहार निवासी अजीत सिंह ने मामला दर्ज करवाया कि उसके बेटे का रिसेप्शन कार्यक्रम दो फरवरी को सिरसी रोड स्थित सूर्यवंशी मैरिज गार्डन में था। फोटो खिंचवाने के दौरान उसकी पत्नी गुरजीत कौर ने जेवरात और नकदी से भरा पर्स टेबल पर रख दिया। बाद में जब उसने पर्स संभाला तो वह नहीं मिला। विवाह स्थल पर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली तो 14 से 15 साल का एक किशोर और एक किशोरी पर्स उठाते नजर आए। इस पर पीडि़त ने मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। एएसआई बन्ने सिंह ने बताया कि पर्स में 11 लाख रुपए के जेवरात और 9 लाख रुपए की नकदी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पीडि़त अजीत सिंह गांधीनगर थाने में सब इंस्पेक्टर है।
0 comments:
Post a Comment