5 February 2015
जयपुर। कानोता थाना इलाके में एक वाहन चालक के लापरवाही से लोडिंग ऑटो को विपरित दिशा में चलाकर लाने की नासमझी ने कई लोगों की जान खतरे में डाल दी। उसके गलत साइड से आने के कारण तीन वाहन आपस में भिड़ गए। इससे आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
गंभीर रूप से घायल दो जनों को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद आगरा रोड पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर यातायात को सुचारू करवाया।
पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 8.30 बजे राठौड़ पेट्रोल पम्प के पास एक लोडिंग ऑटो गलत साइड से आ रहा था। इसी दौरान उसकी टक्कर बाइक से हो गई। हादसे से बचने के फेर में ट्रक ने भी बाइक को टक्कर मार दी। इससे तीनों वाहनों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार और एक अन्य को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां पर उनका उपचार जारी है। अन्य घायलों को स्थानीय अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
0 comments:
Post a Comment