Wednesday, 4 February 2015

सडक़ निर्माण के बिल भुगतान के बदले मांगी 1.25 लाख रिश्वत


एक लाख रुपए लेते बीडीओ सहित तीन गिरफ्तार
5 February 2015
बासवाड़ा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने पंचायत समिति गढ़ी के विकास अधिकारी मुकेश मोड़ पटेल के साथ दो लिपिकों को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए बुधवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पकड़े गए तीनों से एसीबी गहनता से पूछताछ कर रही है। समाचार लिखे जाने तक एसीबी उनके ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रखा था।



भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की पुलिस महानिरीक्षक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि परिवाद राजेश कुमार  ने ब्यूरो में शिकायत दर्ज करवाई कि उन्होंने ग्राम पंचायत में ग्रेवल सडक़ का निर्माण कार्य करवाया था, जिसकी सामग्री के 4 लाख 10 हजार रुपए के बिलो का चैक हस्ताक्षरित करने की एवज में विकास अधिकारी  मुकेश मोड़ पटेल ने 1 लाख 25 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जिसकी परिवादी ने ब्यरों में शिकायत की जिसके बाद एसीबी की स्पेशल टीम ने सत्यापन के लिए पच्चीस हजार रुपए भेजे उसने ले लिए उसके बाद बाकी बची एक लाख रुपए बुधवार को पंचायत भवन में लेना तय हुआ जिसे पर एसीबी ने जाल बिछाकर एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए विकास अधिकारी के साथ वरिष्ठ  लिपिक चंदूलाल और कनिष्ठ लिपिक संजय रेबारी  को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। एसीबी ने बताया कि रिश्वत में ली गई रकम को तीनों आपस में बंाटते थे। एसीअी ने बताया कि  विकास अधिकारी के पास पंचायत चुनाव के कारण सरपंच पद के अधिकार प्राप्त थे जिस वजह से उन्हें चैक पर हस्ताक्षर करने थे।  यह पूरी कारवाई ब्यूरो टीम बांसवाड़ा के पुलिस उप अधीक्षक  बृजेन्द्र सिंह भाटी ने की है। एसीबी ने तीनों को गिरफ्तार करके उनके ठिकानों की तलाशी चल रही है लेकिन कुछ भी नही मिला है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates