Wednesday, 4 February 2015

एटीएम काटकर आठ लाख रुपए ले गए


भगवान भरोसे सुरक्षा,कैमरे भी नदारद मिले
5 February 2015
 अलवर। नीमराणा थाना इलाके में मंगलवार देर रात अज्ञात चोर एसबीबीजे का एटीएम काटकर उसमें से करीब आठ लाख रुपए लूटकर ले गए। जिस जगह एटीएम लगा हुआ है वह कस्बे से चार किलोमीटर की दूरी पर है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। एटीएम की सुरक्षा के लिए कोई सुरक्षाकर्मी नहीं था।

 पुलिस ने बताया कि वारदात थानान्तर्गत गिलोट गांव में हुई है। जहां पर एसबीबीजे का एटीएस कस्बे से चार किलोमीटर दूर सूनसान जगह पर लगा हुआ है। मंगलवार मध्य रात्रि दो से तीन बजे के बीच कटर मशीन से एटीएम को काटकर उसमें रखे करीब आठ लाख रुपए निकालकर ले गए। वारदात का पता सुबह उस समय चला जब ग्रामीण खेत पर पहुंचे। मौके के अलामात देखकर ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल बैंक अधिकारियों को घटनास्थल पर बुलवाया। पुलिस ने बताया कि एटीएम की सुरक्षा के लिए कैमरे लगे हुए  थे जिसको बदमाश तोडक़र ले गए । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates