चार सटोरिए गिरफ्तार
5 February 2015
जयपुर। कोतवाली पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए चार सटारियों को धर दबोचा। कल्याण व बोम्बे लॉटरियों के सट्टे की खाईवाली करते मिले। इन सभी सटोरियों के पास से पुलिस ने करीब 1 लाख 42 हजार रुपए, 10 मोबाइल, 6 केलकुलेटर, 13 रजिस्टर जब्त किए हैं।
पुलिस को इन सटोरियों से मिली डायरियों में करोडों के सट्टे का रिकॉर्ड मिला। पुलिस आयुक्तालय जयपुर की इस साल में सट्टे की खाईवाली की यह सबसे बडी कार्रवाई है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) प्रफु ल्ल कुमार ने बताया कि जयपुर में सट्टे की खाईवाली करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए सहायक पुलिस आयुक्त वृत कोतवाली रजनीश कुमार पूनियां के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस जवानों ने सादा कपड़ों में मकान नम्बर 950, कलजुग हलवाई का चौराहा, मिश्र राजा जी का रास्ता को चैक किया। तब उसमें सट्टे का कारोबार करते हुए राम नारायण(48) पुत्र भगवान सहाय झालानी निवासी मकान नम्बर 950 मिश्र राजा जी का रास्ता चौथा चौराहा थाना कोतवाली, विनोद कुमार अग्रवाल(25) पुत्र शम्भू दयाल अग्रवाल मीणा पाड़ा नाहरगढ़, ओम प्रकाश बडगोती(52) निवासी तुलसी नगर थाना विद्याधर नगर, सत्यनारायण खण्डेलवाल(75) निवासी ओमशिव कॉलोनी शास्त्री नगर थाना भट्टा बस्ती को चैक किया तो उनके पास कल्याण व बोम्बे के सट्टे की खाईवाली के 1,41,800 रुपए, 10 मोबाइल, 6 केलकु लेटर, 13 रजिस्टर मिले।
0 comments:
Post a Comment