5 February 2015
जयपुर। सोडाला थाना इलाके में बुधवार दोपहर एक किशोरी ने घर पर फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। घर पहुंचने पर परिजनों को इसका पता चला तो वे हतप्रभ रह गए। परिजनों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में ले लिया और पोटमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
पुलिस को जांच के दौरान घटनास्थल से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस पूछताछ में परिजनों ने मृतका के अवसाद में रहने की बात कही है।
पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर को सोडाला थानान्तर्गत नंदपुरी गली 7 में यशोदा पुत्री पूनमचन्द वाल्मीकि ने अज्ञात कारणों के चलते रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त यशोदा के परिजन घर से बाहर गए हुए थे। घर पर लौटने पर मृतका के भाई दीपक ने अपनी बहिन को फं दे पर लटका देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल घटना की जानकारी पड़ोसियों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतका के ताऊ ने बताया कि यशोदा के अवसादग्रस्त होने की वजह से उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment