गोवंश मुक्त करवाकर किए हथियार व शराब जब्त
6 February 2015
भरतपुर। जिले के नगर थाना इलाके में रानौता गांव के पास नाकाबंदी को तोड़कर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने पिकअप वाहन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गो-तस्करों ने पिकअप के भीतर गोवंश को निर्दयतापूर्वक ठूंस कर भर रखा था।
इनके दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने वाहन से अवैध 20 लीटर कच्ची शराब भी जब्त कर गोवंश को मुक्त करवाया।
थानाधिकारी जगदीश ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मय जाप्ता गांव रानौता के पास जंगल में पहुंच कर पुलिस टीम ने नाकाबन्दी की। उसी समय लक्ष्मणगढ़ की तरफ से एक टाटा पिकअप बिना नम्बरी आती हुई दिखाई दी जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इस पर गोतस्कर टाटा पिकअप को मौके पर ही छोड़ पुलिस दल पर जानलेवा फ ायर करते हुए भागने लगे। जिस पर पुलिस ने पीछा कर राहिन पुत्र इलियास मेव निवासी ऊदाका थाना कामां और मुवीन पुत्र रज्जाक मेव निवासी सिंगार थाना पुन्हाना हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के दो अन्य साथीअन्धेरे व खड़ी फ सलों का फ ायदा उठाकर जंगल की तरफ भाग गए। पुलिस ने टाटा गाड़ी को चैक किया तो पिकअप में 4 गाय, 2 बछड़े व 1 बछिया रस्सियों से निर्दयतापूर्वक बंधी हुई तथा 2 गाय व 1 बछड़ा मृत अवस्था में मिले। पुलिस को जांच के दौरान केबिन में 20 लीटर अवैध कच्ची शराब मिली। गिरफ्तार किए गए दोनों गोतस्करों की तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1 अवैध कट्टा 315 बोर मय 2 खाली व 1 जिन्दा कारतूस मिले। पुलिस द्वारा जीवित गोवंश को मुक्त कराकर जोरखोर गौशाला के सुपुर्द किया गया एवं मृत गोवंश का पोस्टमार्टम कराकर दफ ना दिया। टाटा गाड़ी, अवैध शराब तथा अवैध कट्टा व कारतूस को जप्त कर पुलिस ने मामला दर्ज कर फ रार गोतस्करों की तलाश शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment