5 February 2015
जयपुर। शहर में इन दिनों बैंक खातों से रुपए निकालकर ठगी करने की वारदातें जारी हैं। शहर के अशोक नगर थाना इलाके में भी एक युवक के खाते से 18 हजार रुपए की नगदी निकाल कर ठगी करने का मामला सामने आया है।
पीडि़त को अपने साथ हुई ठगी का पता मोबाइल पर बैलेंस का मैसेज मिलने के बाद चला। इसके बाद पीडि़त ने अज्ञात ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि जयसिंहपुरा भांकरोटा निवासी रामप्रताप के अकाउंट से किसी अज्ञात शख्स ने करीब 18 हजार रुपए निकाल लिए। पीडि़त के मोबाइल पर रुपए निकालने का मैसेज आने के बाद वह थाने पहुंचा और मामला दर्ज कराया। शहर में रोजाना हो रही एटीएम ठगी की वारदातें पुलिस की कार्यशैली पर सवालियां निशान लगा रही है। पुलिस सिर्फ इस तरह के मामलों में मुकदमा दर्ज कर औपचारिकता पूरी कर रही है।
0 comments:
Post a Comment