Thursday, 5 February 2015

पागलखाने से मनोरोगी लापता



6 February 2015
जयपुर। ट्रांसपोर्टनगर सेठी कॉलोनी स्थित पागलखाने से एक उपचाराधीन मनोरोगी अचानक लापता हो गया। रोगी को एक दिन पूर्व ही वार्ड में भर्ती करवाया गया था। मनोरोगी के लापता होने की घटना के बाद स्टॉफ के कर्मचारियों में हडक़ंप मच गया।

लापता के पिता ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में युवक की मां माया शर्मा निवासी गीजगढ़ थाना पंचोली चौकी जिला दौसा ने बताया कि वह अपने पुत्र जितेन्द्र शर्मा(15) को इलाज के लिए पागलखाना लेकर आई थी। मंगलवार को डॉक्टर ने जितेन्द्र का चेकअप करने के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर लिया। बुधवार दोपहर को जितेन्द्र अपने पिता मोहनलाल के साथ वार्ड में मौजूद था। खाना खाने के बाद मोहल लाल को नींद आ गई। इसी बीच जितेन्द्र रहस्यमय अंदाज में लापता हो गया। नींद खुलने पर मोहनलाल ने अपने पुत्र जितेन्द्र की काफी तलाश की लेकिन वह कहीं भी नहीं मिला। मामले में तत्परता दिखाते हुए मोहनलाल ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लापता की तलाश शुरू कर दी है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates