Thursday, 5 February 2015

शारीरिक मापतौल एवं दक्षता परीक्षा 9 से 28 फरवरी तक



6 February 2015
जयपुर । पुलिस आयुक्तालय में आयोजित कांस्टेबल सामान्य/चालक एवं बैण्ड पद की लिखित भर्ती  परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थियोंं की शारीरिक मापतौल एवं दक्षता परीक्षा 9 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की जाएगी।

पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) मनीष अग्रवाल ने बताया कि लिखित परीक्षा में सफ ल अभ्यर्थियों की शारीरिक मापतौल एवं दक्षता परीक्षा 9 फरवरी से 28 फरवरी तक प्रताप स्टेडियम चित्रकूट वैशालीनगर जयपुर में आयोजित होगी। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी एवं कांस्टेबल बैण्ड पद के आवेदक अपना ई-प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हंै। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अपना ई-प्रवेश पत्र एवं विज्ञप्ति क्रमांक 3472 दिनांक 14-07-2013 के बिन्दू संख्या 11 में उल्लेखित प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates