Thursday, 5 February 2015

अपह्त बताया गया आरोपी का पिता रिश्तेदार के घर मिला


लॉटरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफ ाश 
पिता-पुत्र सहित तीन गिरफ्तार 
फाइनेंस के नाम पर चल रहा था ठगी का खेल
6 February 2015
जयपुर। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लॉटरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़ करते हुए  मुख्य सरगना सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई पीडि़तों की शिकायत के आधार पर की।

आरोपी युवक ने पीडि़तों के खिलाफ उसके पिता  के झूठे अपहरण का मुकदमा दर्ज करवा दिया जबकि वह अजमेर में किसी रिश्तेदार के यहां पर मिला जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस शेष दो आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार धर्मवीर नागपाल , दिनेश गुप्ता , जयप्रकाश शर्मा , डॉ. हरभजनसिंह  सभी निवासी गोविन्दपुरी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि  उनकेपड़ोसी बाबूलाल मेहरा, उसकी पत्नी मीरा मेहरा, पुत्र मनीष व गोलू तथा मुनिम महेन्द्र कुमार ने उनसे सम्पर्क कर लॉटरी में निवेश करने के लिए कहा।  आरोपियों ने इस लुभावनी स्कीम के तहत 15-20 महीनों में रुपए डबल करके वापिस लौटाने का आश्वासन दिया। आरोपियों ने लॉटरी के काफी सदस्य इस ग्रुप से जुड़े होने की जानकारी दी। सभी आरोपियों ने पीडि़तों को आश्वस्त किया कि वे एक गु्रप चलाते हैं जिसमें पैसा लगाने पर काफ ी फ ायदा होता है और लॉटरी की स्कीम में पैसा लगाने पर 15-20 महिने में पैसा डबल हो जाएगा। आरोपियों की लुभावनी स्कीम में आकर  परिवादी धर्मवीर नागपाल ने दिनांक 14 मार्च 2013 को 4 लाख  की लॉटरी भर दी जिसकी मासिक किश्त 20 हजार रुपए थी। उक्त लॉटरी के अलावा धर्मवीर ने  5 दिसम्बर 2013 को साढ़े सात लाख रुपए की लॉटरी जिसकी मासिक किश्त 70 हजार रुपए थी और दिनांक 18 अप्रेल 2014 को 3 लाख रुपए  की लॉटरी जिसकी मासिक किश्त 20 हजार रुपए थी व दिनांक 11 जुलाई 2014  को साढ़े चार लाख रुपए जिसकी मासिक किश्त 30 हजार रुपए थी।  चारों लॉटरियां 15 महिने तक चलनी थी। प्रथम लॉटरी के अलावा उक्त चारों लॉटरी के पेटे भी परिवादी ने 12, 11, 8, 3 किश्तें लॉटरी की तारीख के अनुसार अदा कर दी। लॉटरी की किश्तें बाबूलाल मेहरा उसकी पत्नी, दोनों पुत्रों व मुनीम द्वारा सामूहिक रूप से प्राप्त की जाती थी। पड़ताल में सामने आया कि आरोपियों ने परिवादी के अलावा अन्य कई लोगों को ठगी का शिकार बनाकर लाखों रुपए हड़प कर गया।

ठग बेटे ने पीडि़तों पर दर्ज करवाया पिता के अपहरण का मुकदमा
आरोपी के बेटे मनीष ने पीडि़तों पर अपने पिता बाबूलाल का अपहरण करने का मुकदमा दर्ज कराया जबकि बाबूलाल मेहरा अपने परिचित के पास कलकत्ता, अजमेर जाकर रहने लग गया। पुलिस बाबूलाल को अजमेर से अपने रिश्तेदार के यहां से लेकर आई।  गिरफ्तार बाबूलाल मेहरा (50) निवासी सरदारजी के हॉस्पिटल के सामने करबला चौराहा, मनीष मेहरा(24) पुत्र बाबूलाल और मुनीम महेन्द्र कुमार ब्रह्मभट्ट(48) पुत्र  प्रभूनारायण  साल निवासी भाण्डारेज जिला दौसा हाल  न्यूशिव कॉलोनी जयसिंहपुरा खोर जयपुर को गिरफ्तार कर लिया।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates