Thursday, 5 February 2015

पिलानी गैंग रेप का 7 दिन में चालान


6 February 2015
झुंझुनू। पिलानी में हुए गैंगरेप के एक मामले में पुलिस ने महज 7 दिनों में ही न्यायालय में चालान पेश कर दिया। आरोपियों के विरुद्ध एफएसएल की जांच रिपोर्ट और तफ्तीश के बाद पुलिस ने चालान पेश कर दिया।

पुलिस के अनुसार सात दिन पूर्व पिलानीथाने में पीडि़ता के बयानों के बाद तुरन्त थानाधिकारी पिलानी, वृताधिकारी चिड़ावा व पुलिस अधीक्षक झुन्झुनंू मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे तथा त्वरित कार्रवाई कर घटना में प्रयुक्त वाहन व दुष्कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार अनुसंधान के दौरान पीडि़ता के बयान लिए गए और  घटनास्थल पर पहुंच कर नक्शामौका व हालात मौका तैयार किया किया गया।  पीडि़ता का मेडिकल बोर्ड से मेडिकल मुआयना करवाया गया। घटना के बाए एफएसएल टीम ने अनुसंधान कर जांच रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी। पुलिस ने आवश्यक चिकित्सकीय व डीएनए सैम्पल जांच के लिए एफ एसएल जयपुर भिजवाए थे। पुलिस ने जांच के आधार पर आरोपियों के द्वारा इस्तेमाल की गई बस क ो जब्त कर लिया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी हरस्वरूप(22) पुत्र शीशराम जाट निवासी श्योसिंहपुरा थाना पिलानी व आरोपी कर्मबीर पुत्र नोरगराम जाट निवासी डुलानियां थाना पिलानी और सुरेश कुमार पुत्र श्रीचन्द संासी निवासी पिपली थाना पिलानी के विरुद्ध अपराध साबित हो गया। प्रकरण में पुलिस ने त्वरित अनुसंधान पूर्ण कर 7 दिन में चालान न्यायालय पेश कर दिया।






0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates