Thursday, 5 February 2015

बेकाबू ट्रक ने पिता-पुत्री को मारी टक्कर


पुत्री की मौत
6 February 2015
जयपुर। बदरवास तिराहा न्यू सांगानेर रोड पर एक बेकाबू ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे एक युवती की ट्रक के पहिए के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि मृतका के पिता को मामली चोटें आईं।


 घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोडक़र फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गुरूवार शाम क ो चांदनी कंवर(28) निवासी श्रीमाधोपुर सीकर अपनी पिता गोविन्द सिंह निवासी मानसरोवर के साथ निवारु रोड़ स्थित अपने परिचित के यहां पर मिलने के लिए जा रही थी। उसी दौरान अजमेर की तरफ से आते एक बेकाबू और नियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। घटना के बाद चांदनी के ऊपर से ट्रक का पहिया गुजर गया जबकि पिता गोविन्द सिंह उछलकर दूर जा गिरा। घटना में चांदनी की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद सडक़ पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लकर मोर्चरी में रखवा दिया। वहीं घटना में घायल गोविंद सिंह को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर ट्रक के चालक की तलाश शुरू कर दी है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates