Thursday, 5 February 2015

60 लाख के जेवरात-नकदी लूट प्रकरण


मास्टरमाइंड को पुलिस ने दबोचा
6 February 2015
जयपुर। माणकचौक थाना इलाके में  मोती सिंह भोमियों के रास्ते में पिछले वर्ष नवम्बर माह में हुई वारदात के मास्टरमाइंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश युसुफ मोहम्मद खान(25) निवासी विंग सुन्दर नगर थाना एम.आई.डी.सी. अंधेरी ईस्ट मुम्बई है।

 वह काफी अर्से से देश के कई शहरों में लूट की वारदातों की योजना बनाकर इन वारदातों को अंजाम दे चुका है। लूट के मामले मे पुलिस की यह सातवीं गिरफ्तारी है। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के  लिए मुम्बई से जयपुर बुलाया था जिसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी युसुफ को अदालत में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जहां पर मजिस्ट्रेट ने आरोपी को 9 फरवरी तक की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस मामले में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार शातिर कई अन्य राज्यों में लूट की घटनाओं की कार्ययोजना बनाकर अन्य लोगों की टीम में भर्ती कर उन्हें वारदात करने की बारीकियां सीखाता। फिर एक टीम का गठन करके लूट के लिए चुने गए शहर में भेज देता और उसके गुर्गे उस शहर में जाकर लूट की वारदात को अंजाम देते। आरोपी कलकता, दिल्ली एवं मुम्बई में भी वांटेड है। पुलिस ने इससे पहले 6 लोगों को भी मुम्बई से ही गिरफ्तार किया था।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates