Friday, 6 February 2015

डिपार्टमेंटल स्टोर से 1.25 लाख रुपए का माल चोरी


7 February 2015
जयपुर। ब्रह्मपुरी थाना इलाके में बीती रात को अज्ञात चोर एक दुकान का तोड़कर उसमें से परचूनी का सामान और 10 हजार रुपए की नकदी चुराकर ले गए। शुक्रवार सवेरे घटना का पता चलने पर दुकान मालिक ने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवाया।



पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार रोशनलाल अग्रवाल निवासी जगन्नाथ का रास्ता चार दरवाजा ने दर्ज रिपोर्ट मे बताया कि उसकी रामगढ़ मोड पर लक्ष्मी डिपार्टमेंटल स्टोर नाम से दुकान है। बीती रात को अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर उसके भीतर घुस आए और उसमें रखे सिगरेट के पैकैट, बादाम, काजू, घी के डिब्बे समेत अन्य कई सामान चुरा ले गए। चोर गल्ले में रखे 10 हजार रुपए भी चुरा ले गए। शुक्रवार सवेरे टूटे हुए ताले देखकर रोशनलाल क ो चोरी का पता चला। रोशनलाल ने चुराए गए सामान की अनुमानित कीमत करीब सवा लाख रुपए बताई है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates