एक ही दिन चेन स्नेचिंग के बाद कर रहे थे एटीएम से चोरी
7 February 2015
जयपुर। झोटवाड़ा थाना पुलिस ने झोटवाड़ा पुलिया के नीचे रात्रि में बैंक के एटीएम में सेंधमारी करते हुए तीन शातिरों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दो युवकों ने गुरुवार को ही झोटवाड़ा सब्जी मंडी से एक महिला के गले से चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया था।
इसके बाद पुलिस हुलिए के आधार पर उनकी तलाश कर ही रही थी कि उक्त दो अपराधी अपने एक अन्य साथी के साथ झोटवाड़ा पुलिया पर एटीएम मशीन से रुपए निकालने का प्रयास करते नजर आए। पुलिस ने तीनों क ो रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त(पश्चिम) कैलाश विश्नोई ने बताया कि गुरुवार शाम को जयपुर में कार्यरत सुबेदार सुरेन्द्र प्रसाद सिंह यादव की पत्नी प्रतिभा देवी ने थाने पर सूचना दी कि वह सब्जी खरीदने के लिए झोटवाड़ा सब्जी मंडी में गई थी। वहां मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश आए और गले पर झपट्टा मारकर चेन तोड़कर मोटरसाइकिल पर बैठकर फ रार हो गए।
ऐसे पता चला चेन स्नैचरों का
गुरुवार शाम को चैन स्नेचिंग की शिकार हुई प्रतिभा देवी जिस सब्जी की दुकान से सब्जी खरीद रही थी उस दुकानदार ने बहादुरी दिखाते हए लुटेरों को पकडऩे की कोशिश की थी। एक लुटेरा लोकेश सड़क पर गिरने के बाद उठकर भागते हए अपने साथी दीपेश जो मोटरसाइकिल स्टार्ट करके खड़ा हुआ था के साथ बैठ कर फ रार हो गया। वहां खड़े अन्य व्यक्तियों ने लुटेरों के हुलिए तथा मोटरसाइकिल के बारे में पुलिस को जानकारी दी थी।
फिर चली धरपकड़ कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों ने तत्काल घटना के बाद मामले में कार्रवाई करते हुए हुलिए के आधार पर झोटवाड़ा पुलिस व अन्य थाना पुलिस ने नाकाबन्दी एवं तलाशी अभियान शुरू किया। तलाश के दौरान वारदात में शामिल मोटरसाइकिल सवार लुटेरों की तलाश में जगह-जगह सादा वस्त्रों में पुलिस तैनात की गई। अद्र्धरात्रि करीब एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि झोटवाड़ा पुलिया के नीचे एक्सिस बंैक के एटीएम में एक व्यक्ति घुसा हुआ है तथा एटीएम का शटर आधा बन्द है और एटीएम में खट-खट की आवाज आ रही है, तथा दो व्यक्ति एटीएम के बाहर खडे निगरानी कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुये एटीएम के अन्दर घुसे व्यक्ति को एटीएम से तोडफ़ ोड़ कर रुपए निकालने का प्रयास करते हुए धर दबोचा। आरोपी की पहचान दीपेश चौधरी पुत्र रामनिवास जाट निवासी सीतापुर तहसील हिण्ड़ौन जिला करौली हाल नौकरी हाईपर सिटी पार्किग सुपरवाईजर होना बताया। पुलिस ने दोनों साथी लोकेश नायक पुत्र लाल चन्द नायक निवासी नायकों का मोहल्ला लता सिनेमा के पीछे झोटवाड़ा तथा रवि नायक पुत्र सीताराम नायक निवासी लता सिनेमा के पीछे झोटवाड़ा को भी गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हए शाम को हुई चैन स्नेचिंग की वारदात को भी अन्जाम देना स्वीकार किया। चेन स्नेचिंग की घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त(पश्चिम) करण शर्मा के नेतृत्व में झोटवाड़ा पुलिस तीनों अभियुक्तों से गहनता से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस को आरोपियों से अभी और भी वारदातें खुलने की उम्मीद है।
0 comments:
Post a Comment