Friday, 6 February 2015

चार सौ छात्राओं के खिलाफ मामला दर्ज


7 February 2015
जयपुर। छोटी चौपड़ पर स्थित 149 साल पुराने राजकीय महाराजा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की जमीन बचाने के लिए सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज करने के लिए जाम लगाने वाली 400 छात्राओं के विरुद्ध कोतवाली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।


 यह मुकदमा कोतवाली थाना इंचार्ज राजवीर सिंह ने दर्ज करवाया है जिसकी जांच उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है।
हाइकोर्ट के निर्णय के बाद विद्यालय की जमीन खाली करने के अल्टीमेटम के बाद से ही छात्राओं समेत स्थानीय वासियों और दुकानदारों में भारी गुस्सा है। गौरतलब है कि शिक्षा विभाग की लापरवाही से महाराजा स्कूल की जमीन का केस हारने के मामले के खुलासे के बाद मंगलवार को महाराजा स्कूल की छात्राओं ने प्रदर्शन किया था।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates