7 February 2015
जयपुर। सदर थाना इलाके में एक परिचित ने युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का शर्मनाक वाकिया सामने आया है। दुष्कर्म के बाद दुष्कर्मी उसे बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गए। पीडि़ता ने थाने पहुंचकर दुष्किर्मियों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार किशनगंज बारां से जयपुर मजदूरी की तलाश में आई 25 वर्षीय युवती को अपने ही परिचितों ने हवस का शिकार बना डाला। रेेलवे स्टेशन उतरने के बाद महिला को उसके दो परिचित असलम निवासी मकराना नागौर व एसका एक अन्य साथी जाहिद मिले जो उसे कार में बैठाकर नजदीक स्थित एक मकान में गए। जाहिद वहां से फिर कार से उतर कर चला गया। इसके बाद असलम ने युवती को मकान में भीतर ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर उसे पिला दिया। नशीला पदार्थ पीते ही वह बेहोश हो गई। असलम ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद आरोपी असलम उसे बदहवास हालत में कमरे में छोड़कर फ रार हो गए। होश में आने पर पीडि़ता ने आपबीती फोन के जरिए परिजनों को बताई। पीडि़ता ने गुरुवार को थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment