Saturday, 7 February 2015

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार


8 February 2015
जयपुर। करधनी थाना इलाके में पुलिस ने नाबालिग से साथ बलात्कार के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। दुष्कर्मी ने सात दिन पूर्व एक नाबालिग का अपहरण करके उसके साथ दुष्कर्म किया था और अगले दिन उसे छोडक़र फरार हो गया था।
पुलिस थानाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद दिवाकर ने बताया कि आरोपी बुद्धिप्रकाश उर्फ बोदू(22)पुत्र हरिनारायण राणा निवासी बालाजी विहार कच्ची बस्ती ने सात दिन पूर्व नांगल बाहरा से एक नाबालिग का अपहरण कर लिया था और उसे एक मकान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर उसे अगले दिन बदहवास हालत में छोडक़र फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे मजिस्ट्रेट ने जेल भेज दिया।  


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates