Friday, 6 February 2015

असामाजिक तत्वों ने फूंक दी विधायक की कार

7 February 2015
सवाईमाधोपुर। कोतवाली थाना इलाके में गुरूवार रात खण्डार विधायक जितेन्द्र गोठवाल की घर के बाहर खड़ी वर्ना कार को असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। कार से धुंआ उठता देख भागकर आए उसके चौकीदार रूपसिंह गुर्जर ने तत्काल पानी डालकर आग बुझाकर पुलिस को सूचना दी।


 मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास  के लोगों से घटना के बाद पूछताछ की लेकिन आग लगाने वाले के बारे में किसी तरह का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस पंचायत चुनाव से जोड़कर देख रही है। इस संबंध में थाने में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
 पुलिस ने बताया कि खण्डार से विधायक जितेन्द्र गोठवाल का सवाईमाधोपुर शहर के श्याम विहार कॉलोनी में मकान है। गुरुवार रात्रि को उनके घर के बाहर उनकी वर्ना कार खड़ी थी। जिसमें असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। कार में धुंआ उठता देख चौकीदार रूपसिंह गुर्जर के  होश उड़ गए। उसने तत्काल पानी की मोटर चलाकर गाडी की आग बुझाकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि  आसपास कोई नहीं मिला।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates