Friday, 6 February 2015

डूंगरपुर कलेक्ट्रेट के बाहर मचा जबर्दस्त हंगामा


महिला पार्षद की बाड़ेबंदी पर पिता ने मचाया हंगामा 
पुलिस के दखल के बाद महिला को करवाया राजनीतिक अपहरणकर्ताओं से मुक्त
7 February 2015
डंूगरपुर। जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुई एक युवती को बाड़े बंदी के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं के जबर्दस्ती ले जाने को लेकर उसके परिजनों ने कलेक्ट्री के बाहर जमकर हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा के बीच महिला को उसके घर पहुंचाया। इस संबंध में समाचार लिखे जाने तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार जिला परिषद चुनाव में वार्ड नम्बर 9 से भाजपा उम्मीदवार आशा देवी (40) विजयी हुई। शुक्रवार को वह पार्टी के अन्य विजयी पार्षदों के साथ जीत का प्रमाणपत्र लेने जिला परिषद पहुंची थी। तयशुदा रणनीति के तहत कलेक्ट्री के बाहर से ही बाड़ेबंदी करके पार्टी के कार्यकर्ता सभी को लेकर जा रहे थे। इसी बीच आशा के पिता और अन्य परिजनों ने इसका विरोध करते हुए घर ले जाने के लिए कहा। अचानक उपजे घटनाक्रम से अफरातफरी मच गई और परिजनों ने युवती को अपहरण करके ले जाने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से पूरा मामला सुनकर महिला को उसके पति के हवाले कर दिया और पुलिस सुरक्षा के बीच उसे घर पर भेजा। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates