17 February 2015
जयपुर। सांगानेर थाना इलाके में गुरूवार को बैंक में पैसे जमा कराने गया एक कर्मचारी, मालिक के 1.25 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। अगले दिन भी वापस नहीं लौटने पर मालिक ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस ने बताया कि शिव विहार निवासी उमराव सिंह का सांगानेर पुलिया के पास डिस्को लाई बार के नाम से बीयर बार है। गाजीपुर का रहने वाला सुर्यनारायण सिंह पिछले 6 महीने से बार में वेटर का काम करता था। गुरूवार सुबह करीब 11 बजे बार मालिक ने उसे 1.25 लाख रुपए प्रताप प्लाजा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में जमा कराने भेजा था। उसके बाद आरोपी बार वापस नहीं आया। 24 घंटे बाद भी उसके नहीं लौटने पर उमराव ने सुर्यनारायण के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।
0 comments:
Post a Comment