Monday, 16 February 2015

हत्यारा एक दिन की पुलिस रिमांड पर

avaidh sambandh के लिए चित्र परिणामअवैध संबंधों के शक में घोंटा था पत्नी का गलाह
17 February 2015
जयपुर। मानसरोवर के सेक्टर 7 में हुई विवाहिता की हत्या के आरोपी पति ने  किसी के साथ अपनी पत्नी के अवैध संबंध होने के शक के आधार पर गला घोंटकर हत्या की थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने इस बात को कबूल किया है।
सोमवार को शिप्रापथ थाना पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे मजिस्ट्रेट ने एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। वहीं मृतका के परिजनों ने पुलिस बयान में दामाद के खिलाफ दहेज हत्या क रने की बात कही है।
गौरतलब है कि मानसरोवर के सेक्टर सात में बरेली निवासी अश्विनी भारती ने अपनी पत्नी उपासना की गला घोंटकर हत्या कर दी थी और खुद पुलिस को फोन करके घटना की बात कही थी। सोमवार को पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम कर शव पीहर पक्ष को सुपुर्द कर दिया। मृतका के पिता अगनलाल और माता ज्ञानवती ने पुलिस बयान में दहेज हत्या करने की बात कही है। पुलिस मामले में लगातार आरोपी से पूछताछ कर रही है।  

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates