Monday, 16 February 2015

नकली नोट तस्करों के एजेंट भूमिगत हुए


jaali note के लिए चित्र परिणामजाली नोट प्रकरण
एसओजी कर रही नेटवर्क की तलाश
आरोपी एक दिन की पुलिस रिमंाड पर
17 February 2015
जयपुर/भरतपुर। एसओजी(स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की टीम ने रविवार को भरतपुर से डेढ़ लाख रुपए की जाली भारतीय मुद्रा के साथ गिरफ्तार किए दो नकली नोट तस्करों को न्याययालय में पेश किया जहां से मजिस्ट्रेट ने दोनों को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

गौरतलब है कि एसओजी ने भरतपुर शहर में नकली नोटों के तस्करों से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर सारस चौराहा पर दो तस्करों केदार गुर्जर उर्फ  आजाद(25) पुत्र रामस्वरूप व महजर उर्फ  मेजर गुर्जर(23) पुत्र परसादी दोनों खूंटखेड़ा, तहसील बयाना, जिला भरतपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.50 लाख रुपए की जाली भारतीय मुद्रा बरामद की थी। दोनों आरोपियों ने जाली भारतीय मुद्रा पश्चिम बंगाल से लेकर आए थे।
आरोपियों से पूछताछ में मिले सुरागों के बाद एसओजी लगातार राज्यभर में जाली नोट के तस्करों और कमीशन एजेंटों की तलाशी में जुट गई है। एसओजी की टीमें लगातार नेटवर्क में मौजूद अन्य तस्करों की गतिविधियों और आरोपियों को ट्रेस करने में जुटी हुई है। राज्यभर के आला अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। एसओजी के हत्थे चढ़े दो जाली नोट तस्करों के बाद नेटवर्क में जुड़े अन्य कमीशनखोर एजेंट भूमिगत हो चुके हैं। जल्द ही एसओजी मामले में और भी गिरफ्तारियां कर सकती है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates