17 February 2015
जयपुर। जिले में दूदू थाना क्षेत्र में 8 फरवरी को एक जापानी युवती के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस ने एक और युवक को गिरफ्तार किया गया है। अब तक इस मामले में मुख्य आरोपी अजीत सिंह सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने आरोपियों से पीडि़ता का फोन कैमरा एवं 5000 येन सहित मोटरसाइकिल तथा पीडि़ता द्वारा दी गई गिफ्ट बरामद कर चुकी है।
पकड़ा गया युवक रामराज है जो दुष्कर्म के आरोपी का सगा भाई है। रामराज ने अपने भाई को पुलिस से बचने के लिए शहर से बाहर भेजने की योजना बनाई थी और रेल टिकट का इंतजाम किया था।
पुलिस मामले में 7 अभियुक्तों अब्दुल वाहिद, अबरार, श्योराज उर्फ शिवराज, राजवीर सिंह, रवीन्द्र, धर्मवीर, रामवीर सारण, दिनांक 13-2-15 को प्रकरण के मुख्य अभियुक्त अजीत सिंह उर्फ जीतराम तथा दिनांक 15-2-15 को अन्य अभियुक्त रामराज को गिरफ्तार किया गया है जो मुख्य अभियुक्त अजीत सिंह उर्फ जीतराम का सगा भाई है।
पुलिस ने की सामानों की बरामदगी
प्रकरण के मुख्य अभियुक्त अजीत सिंह की निशानदेही पर रेप पीडि़ता का मोबाइल फ ोन, कैमरा तथा 5000 येन बरामद कर लिए अभियुक्त अजीत सिंह उर्फ जीतराम के द्वारा घटना के समय प्रयोग में लाया गया मोबाईल फ ोन भी बरामद कर लिए हंै। आरोपी ने घटना के समय प्रयुक्त मोबाइल सिम
अन्य अभियुक्त राजवीर सिंह के कब्जे से बरामद की गई। आरोपी अजीत सिंह ने फ रार होते समय राजवीर को सिम दे दी थी। मुख्य अभियुक्त अजीत सिंह उर्फ जीतराम के द्वारा घटना में प्रयोग में लाई गई मोटरसाइकिल अन्य अभियुक्त रवीन्द्र सिंह के कब्जे से बरामद की गई है। इसके अलावा अब्दुल वाहिद, अबरार, श्योराज, राजवीर सिंह, रवीन्द्र, धर्मवीर, रामवीर सारण तथा रामराज से उनके द्वारा घटना के समय प्रयोग में लाये गये मोबाईल फ ोन एवं सिम कार्ड बरामद कर लिए गए हैं। साथ ही अभियुक्त अब्दुल वाहिद से उसके द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। अभियुक्त रामवीर सारण से मुल्जिम अजीत सिंह को फरार करने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
0 comments:
Post a Comment