Monday, 16 February 2015

ट्रेन के शौचालय से रेलपटरी पर गिरा नवजात सकुशल पहुंचाया ममता के आंचल में

navjaat के लिए चित्र परिणाम

होनहार बलवान
चलती रेल में हुआ प्रसव 
ट्रेन के शौचालय से रेलपटरी पर गिरा नवजात
मां अंदर ही हुई बेहोश,अगले स्टेशन पर घटना का पता चला
बच्चे को सकुशल पहुंचाया ममता के आंचल में
17 February 2015
जयपुर। होनी तो होकर होए अनहोनी ना होए। ऐसा ही एक बेहद आश्चर्यजनक और चमत्कृत कर देने वाला वाकिया हनुमानगढ़ जिले कि उबली राठान गांव में रेल पटरियों के बीच रविवार रात पेश आया। चलती टे्रन में पूरे समय की गर्भवती महिला के दर्द शुरू होने पर जब वह ट्रेन के शौचालय में गई और वहीं उसे कब प्रसूति हुई इसका इल्म ही नहीं हुआ और अत्यधिक रक्तस्त्राव के  कारण वह अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़ी।

जीवन में आते ही मां से बिछोह..... चलती ट्रेन के शौचालय से नीचे रेल पटरियों पर आ गिरने के बाद भी मजबूत जीवन डोर। नवजात के शरीर पर खरोंच तक नहीं आना पूरे क्षेत्र में जबर्दस्त चर्चा का विषय बना हुआ है।
सामने आए विस्मृतकारी घटनाक्रम में हनुमानगढ़ टाउन के वार्ड 19 की निवासी मनु(20) अपने पति सन्नी और मां इन्दुदेवी के साथ पीहर से ससुराल जा रही थी। सूरतगढ़ कालका एक्सप्रेस से हनुमानगढ़ आते समय रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे ट्रेन में ही मनु को तेज दर्द हुआ। वह शौचालय में गई और काफी देर बाद तक बाहर नहीं आई। मां ने धक्का देकर जब दरवाजा खोला तो वह बेसुध पड़ी थी। अचानक हुई प्रसूति में तेज झटके के साथ नवजात बच्चा नीचे गिर गया और पटरियों के बीच आ गया। इसी दौरान ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई। हनुमानगढ़ जंक्शन ट्रेन पहुंचने पर बेहोशी हाजत में नवप्रसूता को नीचे उतारकर 108  की सहायता

से अस्पताल पहुंचाया गया। उधर उबली राठान में एक गनमैन(रेलकर्मी) पटरियों की जांच कर रहा था। उसी दौरान उसने पटरियों पर नवजात का क्रंदन सुना तो वह अवाक रह गया। उसने घटना की सूचना हनुमानगढ़ रेलवे ऑफिस में दी जिस पर बच्चे को सकुशल हालत में मां के पास सुरक्षित पहुंचा दिया गया। 

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates