Monday, 16 February 2015

अस्पताल से लौटे तो नकदी जेवर साफ मिले

thagi के लिए चित्र परिणाम
17 February 2015
जयपुर। प्रताप नगर थाना इलाके में सूने मकान के ताले तोड़कर 5 तोले के जेवरात और 65 हजार रुपए पर हाथ साफ कर गए। पीडि़त चोरी के समय अस्पताल गया हुआ था। वापस आने पर उसे घटना का पता चला। इस संबंध में दंपती ने थाने आकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पुलिस ने बताया कि मोहन नगर निवासी मनोहर बागडिय़ा सुबह करीब 9 बजे अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल गए थे। इसी बीच चोर मेन गेट का ताला तोड़ अंदर घुस गए। और कमरे के अंदर रखी  अलमारी का ताला तोड़कर 5 तोला सोने के जेवरात और 65 हजार रुपए पर हाथ साफ कर लिया। जब 3 बजे पीडि़त ने घर आकर देखा, तो अलमारी का ताला टूटा हुआ था। इसके बाद पीडि़त ने थाने आकर चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। पीडि़त 20 दिन से रोज अपनी पत्नी को लेकर उपचार के लिए अस्पताल लेकर जा रहा था। सभवत: चोरों ने रैकी करने के बाद इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates