शादी समारोह से लौटा तो कार गायब
17 February 2015
जयपुर। करणी विहार थाना इलाके में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए एक ग्रामीण की बोलेरो को अज्ञात चोर उड़ा ले गए। समारोह से लौटने के लिए पीडि़त जब विवाह स्थल से बाहर आया तब उसे गाड़ी चोरी होने का पता चला।
पीडि़त ने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने नम्बरों के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
थाने में दर्ज रिपोर्ट में अहीरों की ढाणी, चौमूं निवासी कमलेश यादव ने बताया कि वह अपने एक परिचित के शादी समारोह में शामिल होने के लिए जलसा गार्डन में आया था। शादी के कार्यक्रम के बाद जैसे ही वह घर लौटने के लिए अपनी बोलेरो देखने गया तो वहां से गाड़ी नदारद मिली। आसपास के लोगों और गार्डों से पूछताछ करने पर सभी ने अनभिज्ञता जताई। गाड़ी चोरी की घटना से पूरे विवाह स्थल पर हड़कंप मच गया। आखिरकार थक हारकर पीडि़त ने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवाया।
0 comments:
Post a Comment