Monday, 16 February 2015

डरा धमकाकर गाड़ी छीन ले गए

vahan chor के लिए चित्र परिणाम

17 February 2015
जयपुर। करधनी थाना इलाके में महादेव नगर में एक युवक को डरा धमकाकर पांच जने कार को छीनकर ले गए। घटना से हतप्रभ ने थाने आकर युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया।
थाने में दर्ज रिपोर्ट में कानाराम यादव निवासी महादेव नगर ने बताया कि वह क ार से धानक्या बगरू से अपने घर पर लौट रहा था।
उसी दौरान पड़ोस में ही रहने वाले मुकेश कुमार और उसके अन्य तीन-चार साथियों ने उसकी कार को रूकने का इशारा किया। इस पर क ानाराम ने कार को रोक दिया। तभी मुकेश और उसके साथियों ने उसे डरा-धमकाकर उसकी कार को छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates