17 February 2015
जयपुर। कानोता थाना इलाके में सोमवार सवेरे एक मां अपने नवजात बच्चे को सड़क पर छोड़कर चली गई। इत्तला मिलने पर मौक पर पहुंची पुलिस ने नवजात को कब्जे में लेकर जेकेलोन अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर वह पूर्णतया स्वस्थ है। पुलिस के अनुसार किसी महिला ने नवजात को कुछ घंटे पहले ही जन्म दिया था लेकिन लोकलाज के चलते वह उसे सड़क पर छोड़ गई।
थानाप्रभारी चन्द्रप्रकाश चौधरी के अनुसार सोमवार सवेरे पांच बजे थानान्तर्गत बगराना गांव में सड़क किनारे एक नवजात शिशु के पड़े होने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई क रते हुए मौके पर पहुंचकर नवजात को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से बच्चे के परिजनों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर पुलिस ने बच्चे को जेकेलोन अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर वह पूर्णया स्वस्थ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर परिजनों की तलाश शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment