फैक्ट्री मजदूरों का आतंक, दिनदहाड़े मारपीट कर लूटी नकदी
17 February 2015
जयपुर। विश्वकर्मा थाना इलाके में फैक्ट्री के दो मजदूर दुकान संचालक के साथ सरियों से मारपीट कर नकदी छीन कर फरार हो गए। दिनदहाड़ हुए इस शर्मनाक वाकिए से आसपास के लोगों में भारी दहशत छा गई। पड़ौसी दुकानदारों ने तत्काल घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में रासबिहारी पुत्र पन्नालाल ने बताया कि वह अपनी मोबाइल की दुकान पर बैठा हुआ था तभी पास ही मौजूद एक स्टील कंपनी में कार्यरत दो मजदूर वहां आए और मोबाइल रिचार्ज करवाने के लिए कहा। रिचार्ज के पैसे मांगने पर दोनों मजदूर आगबबूला हो गए और फैक्ट्री में जाकर वहां से सरिए निकालकर ले आए और रासबिहार पर दनादन वार करना शुरू कर दिया। दिनदहाड़े हुए इस घटनाक्रम में आसपास के दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई। घटना के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायल के तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों हमलावर मजदूरों की तलाश शुरू कर दी है।

0 comments:
Post a Comment