आर्मी में तैनात है, जेडीए से भी ले लिया पट्टा
18 Febhruary 2015
जयपुर। दूसरे के भूखंड पर कब्जा कर उसका फर्जी दस्तावेजों से मालिक बनने वाले एक आरोपी को पुलिस कमिश्नरेट की संगठित शाखा ने गिरफ् तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया। आरोपी आर्मी में है। षडयंत्र के दौरान आरोपी झोटवाड़ा हैडक्वार्टर पर तैनात था। पुलिस इस मामले में पूछताछ कर अन्य आरोपियों की जानकारी जुटा रही है।
पुलिस ने बताया कि गिर तार आरोपी रणवीर सिंह निवासी उत्तरप्रदेश में मथुरा के नंगला का है। वह 2003 से 2010 तक झोटवाड़ा आर्मी हैडक्वार्टर में तैनात रहा। इस दौरान भूखंड के लिए कई जगहों पर तलाश किया और नवंबर 2009 में छत्रपति शिवाजी गृह निर्माण सहकारी समिति लिमिटेड के कार्यालय के निकट रामनगर सोढाला निवासी मोतीसिंह से संपर्क हुआ। मोतीसिंह ने समिति की योजना देवी नगर गुर्जर की थड़ी के पास में एक प्लॉट बताया। मोतीसिंह इस योजना का संयोजक भी रहा है। सस्ते में सौदे का लालच दे डॉ. सुभाष चंद्र गुप्ता बन भूखंड पर कब्जा करने की सलाह दी। उसने बताया कि 1981 के बाद प्लॅाट का असली मालिक नहीं आया है। मोतीसिंह ने सोसायटी के दस्तावेज आरोपी को सौंप दिए और आरोपी ने किसी फर्जी व्यक्ति को डॉ. सुभाष चन्द्र गुप्ता बनाकर उसके नाम से रजिस्ट्री खुद के नाम करवा ली। दस्तावेज जेडीए में पेश कर खुद के नाम 2011 में जेडीए पट्टा भी ले लिया।
0 comments:
Post a Comment