Tuesday, 17 February 2015

जीजा की ज्यादती से परेशान युवती ने किया आत्मदाह


बयानों में कहा जीजा बनाता है जबरन शारीरिक संबंध, गंभीर हालत में एसएमएस भर्ती
rape के लिए चित्र परिणाम18 February 2015
जयपुर। आमेर थाना इलाके के नाई की थड़ी में रहने वाली एक युवती अपने जीजा से परेशान हो केरोसिन डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। परिजनों ने तुरंत आग पर काबू पाकर उसे एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस को दिए बयानों ने युवती ने बताया कि जीजा उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहता है। इस बारे में उसने परिजनों को भी बताया, लेकिन किसी ने विश्वास नहीं किया। इसके चलते वह मानसिक अवसाद में थी।
एसीपी आमेर अनिल सिंह चौहान ने बताया कि पीडि़ता नाई की थड़ी रामगढ़ रोड निवासी 18 वर्षीय युवती है। सोमवार को उसने केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली थी। उसका गंभीर हालत में अस्पताल में उपचार चल रहा है। मंगलवार शाम को दिए बयानों में उसने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले वह ताला रामपुरा चंदवाजी स्थित बड़ी बहन के ससुराल गई थी। जहां उसके जीजा छोटू राम ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया था। किसी को बताने पर उसकी बहन के साथ गलत बर्ताव करने की धमकी दी। ऐसे में वह इस बारे में किसी को नहीं बता सकी। इसके बाद वह घर पर आकर भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। इस बारे में परिजनों को बताया तो किसी ने विश्वास नहीं किया। इस कारण वह कई दिनों से मानसिक अवसाद में चल रही थी।
गर्भवती हैं युवती!
प्रथमदृष्टया मेडिकल रिपोर्ट में युवती के गर्भवती होना बताया जा रहा है। इसके लिए बुधवार को अन्य जांचे करवाई जाएगी। बयानों में युवती ने पुलिस को अपने गर्भवती होने के बारे में बताया है। पुलिस भी रिपोर्ट के आधार पर इसकी पुष्टि करेगी।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates