सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी दिलाने का किया वादा,
ट्रेनिंग के नाम पर लिए युवकों से पैसे
3 February 2015
जयपुर। शास्त्री नगर थाना इलाके में सोमवार को एक निजी कंपनी का ऑफिस खोलकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनाने के नाम 40 युवकों से 10 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। युवकों को ठगी का तब अहसास हुआ जब जयपुर ऑफिस के मैनेजिंग डायेरक्ट और एक अन्य सहयोगी बहुत दिनों ऑफिस नहीं आए थे। और उनका फोन लगाने पर बंद आ रहा था। इस संबंध में पीडि़तो ने थाने आकर कंपनी डायेरक्टर और दो अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस ने बताया कि सीआईएल इफोटेक प्राइवेट लिमिटेड नोएडा ने जयपुर के सुभाष नगर में अपना ऑफिस खुला था। जयपुर ऑफिस के मैनेजिंग डायेरक्ट आदित्य और विवेक ने अखबार में सॉफटवेयर इंजीनियर की नौकरी देने का विज्ञापन दिया था। उन्होंने ने इंटरव्यू करने के बाद 40 लोगों को नौकरी देने के लिए चयन किया था। चयन के कंपनी के कर्मचारियों ने सभी से कहा कि उन्हें 3 महीनों की ट्रेनिंग के लिए 25-25 हजार रुपए जमा करना होगे। सभी ने झांसे में आकर 25 हजार रुपए कंपनी के कर्मचारियों को दे दिए। उसके बाद कुछ दिनों तक ट्रेनिंग चलती भी रही। लगभग दस दिन से जयपुर ऑफिस के दोनों डायेरक्टर गायब हो गए। इस पर सभी ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की पर उनका नंबर बंद आ रहा था। इस पर पीडि़तो को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद 40 युवकों ने कंपनी के डायेरक्ट यूपी निवासी सुनील कुमार व जयपुर ऑफिस के मैंनेजिंग डायेरक्ट आदित्य और विवेक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
0 comments:
Post a Comment