3 February 2015
जयपुर। महेशनगर और मानसरोवर थाना इलाके में तीन युवक रहस्यमय अंदाज में लापता हो गए। तीनों ही मामलों में युवकों के मोबाइल स्विच ऑफ मिल रहा है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट
दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
मानसरोवर के मांग्यावास में एक युवक लापता हो गया। गत 5 जनवरी को युवक घर से बाजार कहने की बात कहकर लौटा लेकिन वह घर पर नहीं लौटा। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में रामस्वरुप निवासी
गांव हरनोदा फुलेरा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई सुरेश कुमार(22)मांग्यावास में अपनी पत्नी के साथ रहता था। वह 5 जनवरी को घर से बिना बताए कहीं चला गया और वापिस लौटकर
नहीं आया।
दाह संस्कार में गया था हो गया लापता
प्रतापनगर सेक्टर 19 निवासी सोरवेन्द्र प्रताप सिंह(26) सूर्यनगर में गत 29 जनवरी को रिश्तेदार का निधन हो जाने पर दाह संस्कार में शामिल होने के लिए आया था लेकिन वह परिचित के घर से अचानक लापता हो गया। युवक के भाई गोरवेन्द्र ने सोरवेन्द्र को ढूंढऩे को काफी प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिला। युवक को मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। युवक का रंग गोरा, ऊंचाई 5
फीट पांच इंच है। उसने भूरी लेदर जैकेट और काली जींस पहन रखी है। गुमशुदगी के एक अन्य मामले में 42 वर्षीय युवक मनोज कुमार अग्रवाल निवासी गोविन्दपुरी थाना महेशनगर रहस्यमय अंदाज में लापता हो गया। थाने में दर्ज रिपोर्ट में रेखा अग्रवाल ने बताया कि उनके पति मनोज
गत 28 जनवरी को बाजार गए हुए थे लेकिन वापिस नहीं लौटे। काफी ढूंढऩे पर भी मनोज का पता नहीं चलने पर थाने में आकर मुकदमा दर्ज करवाया। तीनों ही मामलों में पुलिस गुमशुदा लोगो की तलाश कर रही है।
0 comments:
Post a Comment