Monday, 2 February 2015

पर्यटकों को परेशान करते चार लपके गिरफ्तार


3 February 2015
जयपुर। पर्यटक थाना पुलिस ने रविवार को जलमहल और हवामहल इलाके से पर्यटकों के साथ हैण्डीक्राफ्ट शोरूम में जाने के लिए जबरदस्ती करते हुए चार लपकों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की थी।



पर्यटक थाना पुलिस ने बताया कि दोपहर 2 बजे थाने पर अज्ञात का फोन आया। उसने बताया कि जलमहल के पास दो युवक अपने शोरूम में जाने के लिए विदेशी महिलाओं से जबरदस्ती कर रहे है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर तमिल कॉलोनी निवासी सादिक खान और परसरामपुरी जलमहल का रहने वाले वाजा निजामुद्दीन को गिरफ्तार किया है। उधर हवामहल इलाके में इसी तरह का मामला आया। वहां भी दो लोगों पर्यटकों के साथ जबरन दुकान में जाने के लिए दबाव बना रहे थे। आसपास के दुकानदारों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर त्रिवेणी नगर गोपालपुरा निवासी अशोक कुमार व मंगल मार्ग ब्रह्मपुरी निवासी ोमचंद सिंधी को गिरफ्तार कर लिया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates